छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाने की मांग को लेकर पिछले कई दिनों से छात्रनेताओं ने भूख हड़ताल किया है। पिछले दिनों दो छात्रनेताओं की तबीयत भी बिगड़ गई थी। सोमवार का समाजवादी पार्टी की तरफ से भी इन आंदोलित छात्र नेताओं को समर्थन दिया गया। पूर्व विधायक विजय बहादुर यादव समेत अन्य पदाधिकारी विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन पहुंचे। छात्र नेताओं का हाल-चाल भी लिया औक उनके आंदोलन में पार्टी का समर्थन भी दिया।