बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, हिंसा को लेकर शहर के व्यापारिक संगठनों के अलावा भाजपा की तरफ से भी जन आक्रोश रैली निकाली जाएगी। एमपी इंटर कॉलेज से इस रैली को निकाला जाएगा। सुबह से ही परिसर में जन आक्रोश रैली के लिए भीड़ पहुंच गई है। व्यापारी आज दो बजे तक अपने प्रतिष्ठानों को बंद रखेंगे।