गोरखपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां खोराबार थानाक्षेत्र के रामपुर में स्थित कंपोजिट विद्यालय परिसर में कार सीख रहे प्रधान लाल बचन की लापरवाही से कई बच्चे दुर्घटना के शिकार हो गए। सभी बच्चों को सीएचसी खोराबार में ले जाया गया है। घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई है।