बारिश के मौसम में मौसमी और जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। इसका सबसे अधिक असर छोटे बच्चों पर देखने को मिल रहा है। जिला महिला अस्पताल में रोजाना बुखार, सर्दी-खांसी, दस्त, उल्टी और संक्रमण से पीड़ित बच्चों को लेकर अभिभावक पहुंच रहे हैं। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. जय कुमार ने बताया कि इस मौसम में बच्चों की साफ-सफाई, खानपान और पीने के पानी का विशेष ध्यान रखना चाहिए। बच्चों को केवल स्वच्छ और ताजा भोजन दें, उबला या साफ पानी पिलाएं तथा बीमारी के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें। इससे गंभीर बीमारी से बचाव किया जा सकता है।