फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्तपताल में बुखार और टाइफाइड के बढ़ गए मरीज

रोहित सिंह Updated Thu, 21 Aug 2025 02:54 PM IST

जिला अस्पताल में वायरल बुखार और टाइफाइड के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ गई है, जिसमें अधिकांश लोग वायरल बुखार, टाइफाइड और अन्य मौसमी बीमारियों से पीड़ित हैं। अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि प्रतिदिन बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आ रहे हैं। उन्होंने लोगों को बता रहे है कि वे बारिश में भीगने से बचें और मच्छरों से होने वाली बीमारियों से सावधान रहें। टाइफाइड के लक्षणों में बुखार, सिरदर्द, कमजोरी, भूख न लगना और पेट दर्द शामिल हैं। यदि इसका सही समय पर इलाज नहीं किया जाए, तो यह गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती है। लोगों को स्वच्छता का ध्यान रखने और साफ पानी पीने की सलाह दी जा रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें