जगन्नाथपुर दुर्गा पार्क में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के समापन के अवसर पर कथा व्यास श्री श्री 108 श्री स्वामी बालक दास जी ने भक्तों को श्रीमद्भागवत कथा का आध्यात्मिक पक्ष समझाया। कथा व्यास ने पूतना वध, संकटासुर वध, यशोदा मैया के ब्रह्मांड दर्शन के प्रसंग और बकासुर वध आदि प्रसंगों का विस्तार से वर्णन किया। ईश्वरीय महात्म्य की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि कण कण में भगवान हैं उन्हें पाने के लिये बस प्रहलाद, ध्रुव, शबरी और मीरा का भाव चाहिए, भगवान के दर्शन हो जायेंगे।