11वीं वाहिनी एनडीआरएफ (आरसी) गोरखपुर ने शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत बाइक रैली निकाली। रैली का नेतृत्व उप कमांडेंट अनिल कुमार पाल ने किया। कमांडेंट अनूप कुमार बिष्ट के निर्देश पर निकली इस रैली में एनडीआरएफ के अधिकारी-जवान और शाहपुर थाना के उपनिरीक्षक गिरीश चंद पांडेय भी शामिल हुए।