फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एबीसी सेंटर का नगर आयुक्त व मुख्य अभियंता ने किया निरीक्षण, लिया जायजा

नगर आयुक्त और मुख्य अभियंता संजय सिंह चौहान ने सोमवार को चरगांवा में बन रहे गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन एवं गुलरिहां में बन रहे एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान देखा कि गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है। सभी मशीनें भी स्थापित करा दी गई हैं। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन के अंदर तथा मेडिकल कॉलेज रोड से गार्बेज ट्रांसफर स्टेशन तक जाने वाले एप्रोच रोड पर भी सीसीटीवी कैमरे लगवा कर उसे नगर निगम के ICCCसे लिंक करवाने का निर्देश दिया। गुलरिहां में बन रहे एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर का भी निरीक्षण किया। मुख्य अभियंता ने निर्माण कार्य की प्रगति को लेकर जानकारी ली। सीएनडीएस के अवर अभियंता ओपी यादव ने बताया कि 15 दिसंबर तक निर्माण कार्य पूर्ण हो जाएगा। नगर आयुक्त ने परिसर में जगह-जगह पेड़ पौधे लगाने और पूरे परिसर में लाइट लगवाने के लिए ओपी यादव को निर्देशित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें