बशारतपुर स्थित योद्धा क्लब द्वारा रविवार को बेल्ट टेस्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में इंडियन मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने अपनी तकनीक, फिटनेस और अनुशासन का शानदार प्रदर्शन किया। क्लब के प्रशिक्षकों और निर्णायकों की मौजूदगी में खिलाड़ियों के कौशल को परखा गया।