भीषण गर्मी और तेज धूप के कारण लोगों में सनबर्न और घमौरियों की समस्या तेजी से बढ़ रही है। त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. नवीन वर्मा ने बताया कि लंबे समय तक धूप में रहने से त्वचा लाल पड़ना, जलन, खुजली और काले धब्बों जैसी समस्याएं हो सकती हैं। वहीं, अत्यधिक पसीना आने से घमौरियां निकलने लगती हैं, जिससे असहजता बढ़ जाती है। उन्होंने सलाह दी कि दोपहर के समय अनावश्यक रूप से धूप में निकलने से बचें, हल्के सूती कपड़े पहनें, पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और त्वचा को साफ व सूखा रखें। किसी भी गंभीर त्वचा समस्या पर तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए।