फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलयुग में मन के पुण्य का अपना अलग महत्व है: स्वामी बालक दास

जगन्नाथपुर स्थित दुर्गा पार्क में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को स्वामी बालक दास ने महाराज परीक्षित की कथा सुनाई। मुख्य यजमान तेज प्रताप सिंह और सुशीला सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्रद्धाभाव के साथ संगीतमय कथा का रसपान किया। कथा व्यास ने कहा कि कलयुग में मानस पुण्य भी सिद्ध हो जाता है। इसमें मन के पुण्य का महत्व है। नाम जप का महात्म्य है। इस दौरान मनमोहक भजन भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. रक्षा रानी चतुर्वेदी, डॉ. शार्दूलम श्रीवास्तव, शिव चरण रावत, श्रीकांत रावत, नीरज दुबे, डॉ. योगेश प्रताप सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें