गोरखपुर के पीपीगंज के वार्ड नंबर 18 में देवी मां के साथ सेल्फी लेने की बात कहते हुए एक 35 वर्षीय विक्षिप्त महिला जल निगम की टंकी पर चढ़कर नाचने लगी। करीब डेढ़ घंटे उसे नीचे उतारने के लिए पुलिस परेशान रही। किसी तरह उसे नीचे उतारा गया। इसके बाद उसे पति जय प्रकाश को सुपुर्द कर दिया गया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। पुलिस ने बताया कि यह महिला पहले भी तालाब में कूद चुकी है और एक बार डंफर के नीचे जाकर बैठी थी।