वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में 5 करोड रुपए की लागत एस्ट्रो टर्फ हॉकी स्टेडियम का पवेलियन बन कर तैयार हो गया है। इसके साथ ही यहां 10000 लोगों की क्षमता का दर्शक दीर्घा का काम भी तेजी से चल रहा है. इसके बनने के बाद यहां हॉकी के अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित किया जा सकेंगे।