फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : प्रदेश की सबसे उम्रदराज शेरनी मरियम का निधन

चिड़ियाघर की शेरनी प्रदेश की सबसे उम्रदराज शेरनी थी। सामान्य उम्र की तुलना में चिड़ियाघर में मरियम की जीवन तीन वर्ष अधिक हो गया है। चिड़ियाघर प्रशासन के अनुसार, वर्ष 2021 में 17 वर्ष की उम्र में मरियम की तबीयत अत्यधिक खराब हुई थी। तीन माह सितंबर, अक्टूबर और नवंबर तक लगातार उसका उपचार चला, जिसके बाद वह स्वस्थ हुई और अपनी दहाड़ से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करने लगी। दोबारा वर्ष 2022 में 2 महीने अगस्त और सितंबर में उसकी तबीयत खराब हुई, लेकिन उपचार ले वह पुनः पूरी तरह स्वस्थ होकर बाड़े में आ गई। अप्रैल 2023 में एक बार फिर मरीयम बीमार हुई तो फिर दोबारा खड़ी नहीं हो सकी। सोमवार की रात में मरियम ने अंतिम सांसे ली।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें