फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक पेड़ पर चार तरह के आम! गोरखपुर के स्कूल में हुआ अनोखा कृषि प्रयोग

जिले के जंगल कौड़िया ब्लॉक स्थित एक विद्यालय में एक अनोखा आम का पेड़ लगाया गया है, जिसमें एक ही पेड़ से कपूरी, गौरजीत, दशहरी और स्वर्णरेखा जैसी चार अलग-अलग किस्मों के स्वादिष्ट आम प्राप्त किए जा सकेंगे। महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र, चौक माफी के उद्यान वैज्ञानिक डॉ. अजीत श्रीवास्तव ने बताया कि यह पेड़ ग्राफ्टिंग (कलम) की उन्नत तकनीक से तैयार किया गया है। उन्होंने कहा, “ग्राफ्ट किया हुआ आम का पेड़ बिल्कुल स्वस्थ होता है और बेहतर गुणवत्ता वाले फलों का उत्पादन करता है।”डॉ. श्रीवास्तव ने आगे बताया कि इस साल पौधा अभी छोटा है, इसलिए इसमें फल नहीं आए हैं, लेकिन अगले साल से एक ही पेड़ पर चारों किस्मों के आम लगना शुरू हो जाएंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें