रजिस्ट्री कार्यालय में पीपीपी मॉडल लागू किए जाने के विरोध में मंगलवार को जिला अधिवक्ता एसोसिएशन के पदाधिकारी और अन्य अधिवक्ताओं ने पुराने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। वकीलों ने नारेबाजी करते हुए पीपी मॉडल को वापस लेने की मांग की। उनका कहना है कि इस मॉडल के लागू होने से अधिवक्ताओं और आम लोगों को रजिस्ट्री कराने में परेशानी हो रही है।