बैंक रोड स्थित परिणय स्थल में साहबगंज कांवड़िया संघ द्वारा आयोजित श्रीशिव महापुराण कथा का मंगलवार को भव्य समापन हुआ। समापन अवसर पर धनबाद से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक पिंटू शर्मा ने सुमधुर शिव भजनों की प्रस्तुति दी। कथा के अंतिम दिन परिणय स्थल शिवमय हो उठा। धनबाद के जाने-माने भजन गायक पिंटू शर्मा ने एक से बढ़कर एक शिव भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। "हर-हर महादेव" के जयकारों से पूरा पंडाल गूंज उठा। साहबगंज कांवड़िया संघ द्वारा आयोजित इस सात दिवसीय श्रीशिव महापुराण कथा में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। समापन दिवस पर भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी।