गोरखपुर जनपद में उच्च न्यायालय की खंडपीठ ब्रांच की स्थापना की मांग को लेकर कायस्थ सेना के कार्यकर्ताओं ने जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। मंगलवार को कायस्थ सेना के लोग अंबेडकर चौराहे से जुलूस के रूप में निकले और कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। जुलूस के दौरान "गोरखपुर में हाईकोर्ट बेंच चाहिए" के नारे लगाए गए।