गोरखपुर सहित पूरे देश में चालाकों की हड़ताल खत्म होने के बाद भी बुधवार को पेट्रोल पंप पर भीड़ लगी रही। बता दें कि टैंकर चालकों की हड़ताल पर होने की जानकारी पर मंगलवार सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर तेल भरवाने वालों की भीड़ लग गई थी। दोपहर होते-होते पेट्रोल पंपों पर वाहनों की कतार लग गई थी। देर शाम तक शहर के आधे पेट्रोल पंप बंद हो गए। जिसके बाद लोग गाड़ी लेकर एक पेट्रोल पंप से दूसरे का चक्कर लगाते रहे।