प्रदेश में प्राथमिक व जूनियर हाईस्कूलों के बंद होने के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि सरकार एक ओर शराब की हजारों दुकानें खोल रही है, वहीं दूसरी ओर करीब 5000 स्कूल बंद कर बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है।