स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोरखपुर कमिश्नरी परिसर में हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंडलायुक्त ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश को नमन किया और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान और देशभक्ति गीतों की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में रंग गया। कार्यक्रम में अधिकारियों, कर्मचारियों और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कमिश्नर ने इस अवसर पर देश की एकता, अखंडता और विकास का संकल्प दोहराया।