पीएम श्री कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय, उसका में बाल संसद चुनाव 2026 की प्रक्रिया चल रही है। स्कूल को लोकतंत्र की पाठशाला बनाकर बच्चों को व्यावहारिक अनुभव कराया जा रहा है। चुनाव पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने कहा, "स्कूलों में शिक्षा सिर्फ पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न हो। जो पढ़ाया जाए, उसका वास्तविक अनुभव बच्चों को देना गुरु का दायित्व है।" इसी उद्देश्य से हर साल कक्षा 8 के नागरिक शास्त्र के अध्याय के तहत बाल सांसद चुनाव कराया जाता है।