गोरखपुर में एक हैरत करने वाला मामला सामने आया है। हुंमायूपुर, उत्तरी की एक महिला ने अपने पड़ोसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला के मुताबिक, पड़ोस की एक महिला उनके घर आई और अपने बेटे के अपहरण का आरोप लगाने लगी। बेटे पर आरोप लगाते हुए उनके साथ आए लोगों ने घर से खींचकर परिवार के लोगों के और उनके साथ मारपीट की। महिला ने मामले को लेकर गोरखनाथ थाने में तहरीर भी दी है। इसी बीच मारपीट का किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।