स्कूल चलो अभियान को बीएस ए गोरखपुर ने हरी झंडी दिखा कर किया रवाना l विकास खंड ब्रह्मपुर में स्थित पी एम श्री कम्पोजिट पूर्व माध्यमिक विद्यालय राजी जगदीशपुर में स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ बेसिक शिक्षा अधिकारी भारत भूषण तथा चौरी चौरा विधायक द्वारा हरी झंडी दिखा कर रवाना किया गया l बेसिक शिक्षा अधिकारी भारत भूषण ने बताया की यह अभियान 1 जुलाई से लेकर 15 जुलाई तक चलेगा इसमें जो बच्चे स्कूल नहीं जा रहे है उन्हें रैली के माध्यम से विद्यालय जाने के लिए प्रेरित करना है l