मारवाड़ी मंच की तरफ से रविवार को गोलघर के होटल रॉयल रेजीडेंसी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मारवाड़ी मंच के पदाधिकारियों ने बढ़चढ़ कर इस आयोजन में हिस्सा लिया। दुर्गेश बजाज ने लोगों से अपील करते हुए रक्तदान में स्वैच्छिक सहभागिता की अपील की। कहा- रक्तदान किसी जरूरतमंद के लिए जीवनदान हो सकता है। रक्तदान एक सच्चा उपहार है, जिसे आप दूसरों की ज़रूरतों को दे सकते हैं। नवीन पालड़ीवाल ने कहा अक्सर लोग आपके रक्त का उपयोग दर्दनाक चोटों और जलने या गंभीर शारीरिक अस्वस्थता में करते हैं। ऐसे में बढ़चढ़ तक ऐसे अभियान का हिस्सा बनना चाहिए। होटल के निदेशक रक्ष ढ़ींगरा ने कहा कि खून एक ऐसी चीज है जिसे बनाया नहीं जा सकता। इसकी आपूर्ति का कोई विकल्प भी नहीं है। रक्तदान से जुड़ी कई भ्रांतियां समाज में मौजूद हैं। एक बार रक्तदान से आप तीन लोगों की जिदगियां बचा सकते हैं। सभी को बढ़चढ़ कर रक्तदान करना चाहिए। इस आयोजन के लिए मारवाड़ी मंच का आभार जताया।