प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद गोरखपुर पहली बार पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी का भव्य स्वागत किया गया। उनके साथ सांसद रवि किशन भी हैं। एयरपोर्ट पर चौधरी का जोरदार स्वागत हुआ। कार्यकर्ता ढोल-नगाड़ों की धुन पर डांस करते रहे। वहां से निकलकर विभिन्न चौराहों से होते हुए सिंघडि़या भाजपा कार्यालय पहुंचे। इस दौरान कई दर्जन चौराहों पर उनका भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। क्षेत्रीय कार्यालय पर उन्हें गदा भेंटकर उनका अभिनंदन किया गया।