फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बसंतपुर में संपन्न हुआ राघव-शक्ति मिलन, आरती-पूजा के बाद विदा हुई दुर्गाबाड़ी की मां अंबे

बर्डघाट रामलीला में भगवान राम द्वारा रावण दहन के बाद भगवान राम रथ पर सवार होकर बैंड बाजे की धुन के साथ धूमधाम से बसंतपुर चौराहा पहुंचे। शोभायात्रा में जय श्री राम के नारे लगते रहे। दूसरी तरफ बंगाली समिति दुर्गाबाड़ी की मां दुर्गा की प्रतिमा भी विसर्जन शोभायात्रा के साथ ढोल नगाड़ों के बीच बसंतपुर चौराहा पहुंची। जहां काफी संख्या में श्रद्धालु 117 वर्षों से चली आ रही राघव शक्ति मिलन की परंपरा को देखने के लिए पलके बिछाए बैठे थे। इंतजार की घड़ियों को समाप्त करते हुए धूमधाम से भगवान राम और दुर्गाबाड़ी की प्रतिमा का राघव शक्ति मिलन हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें