फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगल कौड़िया ब्लॉक में पौधरोपण अभियान फेल, बिना ट्री गार्ड के जानवरों ने तबाह किए पौधे

Rohit Singh Updated Sun, 02 Aug 2026 12:11 PM IST

जंगल कौड़िया ब्लॉक के विभिन्न ग्राम सभाओं में वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया था, लेकिन बिना ट्री गार्ड लगाए पौधे लगाने के कारण अभियान विफल होता दिख रहा है। छुट्टा जानवर पौधों को नष्ट कर रहे हैं, वहीं कई पौधे सूखकर मर भी गए हैं।सिंहोरवा गांव का स्थानीय स्तर पर पड़ताल किया गया तो स्थिति और गंभीर नजर आई। यहां पौधों की ज्यादातर कतारें जानवरों के चरने और तोड़ने से बर्बाद हो चुकी हैं। स्थानीय निवासी मनीष ने बताया, “पौधे लगाने के साथ-साथ ट्री गार्ड लगाना जरूरी है। बिना सुरक्षा के पौधे बच नहीं सकते।” मीरपुर की बिना रावत ने भी कहा, “ट्री गार्ड के साथ पौधे लगाने चाहिए और समय-समय पर पानी भी डालना चाहिए। सिर्फ लगाकर छोड़ देने से कुछ नहीं होगा।”मामले में जंगल कौड़िया के बीडीओ सुरेश चंद्र श्रीवास्तव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सूख गए पौधों को दोबारा लगाया जाएगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि शेष बचे पौधों की सुरक्षा के लिए भी उचित कदम उठाए जाएंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें