श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल के पिपराइच रोड पर बुधवार की देर रात युवाओं के दो गुटों में मारपीट हो गई। सैकड़ों युवक आपस में मारपीट करते नजर आए। लगभग आधे घंटे तक मार्ग जाम रहा और अफरातफरी मच गई। चिख पुकार से अगल बगल के दुकानदार व राहगीर भी सहम गए। सब इधर उधर छुपते नजर आए। गैंगवॉर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।