पिपराइच थाना क्षेत्र के बेला चौराहे पर शनिवार रात पुरानी रंजिश में दो किशोरों पर हुए जानलेवा हमले में नौ वर्षीय बालक की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि 15 वर्षीय किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद गांव में आक्रोश फैल गया। परिजनों ने पुलिस पर पहले की शिकायत और घटना की सूचना के बावजूद समय रहते प्रभावी कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है।