फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: बिहार में बवाल के चलते निरस्त ट्रेनें रेलपथ पर लौटीं

Fri, 24 Jun 2022 04:41 PM IST
vivek shukla वीडियो डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।

सेना में भर्ती की अग्निपथ योजना के विरोध में बिहार में बवाल के चलते पिछले कई दिनों से निरस्त चल रहीं सभी प्रमुख ट्रेनें अब चलने लगी हैं। वैशाली, सप्तक्रांति, बिहार संपर्क क्रांति, बाघ एक्सप्रेस के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिली है। हालांकि, ट्रेनों में सीटें फुल होने से कई लोग मनचाही तिथि पर यात्रा नहीं कर पाएंगे। पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि बुधवार से लगभग सभी महत्वपूर्ण ट्रेनें चल गईं हैं। ट्रेनों के संचालन की स्थिति अब सामान्य हो गई है। वहीं, ट्रेनों के निरस्त होने से जिन लोगों ने यात्रा रद्द कर दी, वह किसी तरह ट्रेनों में यात्रा करके गंतव्य तक पहुंचने की जद्दोजहद कर रहे हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें