फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाजसेवा की इस 'बाहुबली' को मिला कलम के बाहुबली का साथ

वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली Updated Sat, 21 Oct 2017 04:36 PM IST

आपने मलाला युसुफजाई का नाम सुना है, उनके बारे में भी जानते हैं कि वो दुनिया भर की लड़कियों की पढ़ाई के लिए लड़ रही हैं। हमारे देश में भी एक मलाला है, जो चुपचाप अपना काम कर रही है, लाइम लाइट से दूर। हमारी मलाला बाल विवाह जैसे दंश के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। कृति को इस साल के सामजिक संस्थाओं के सबसे बड़े पुरस्कार सिविकयूएस अलायंस अवार्ड के लिए नामित किया है। पूरी दुनिया से कुल पांच शख्सियतें इस पुरस्कार के लिए नामित हुई हैं, जिनमें जगह बनाकर कृति ने भारत का नाम रोशन किया है। इस पुरस्कार के लिए एक मापदंड नामित शख्स की लोकप्रियता भी है, इसके लिए नामांकन की सूचना रीट्वीट की जा रही है। बाहुबली के संवाद लेखक मनोज मुंतशिर, गायक अंकित तिवारी और संगीतकार रोचक कोहली भी कृति के समर्थन में आगे आए हैं। अब बारी आपकी है।  

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें