एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हाल ही में तब निशाने पर आ गईं, जब उन्होंने बॉलीवुड में फैली राजनीति पर टिप्पणी की। प्रियंका चोपड़ा ने बताया था कि बॉलीवुड में उन्हें कॉर्नर किया जा रहा था और साथ ही वह फिल्म इंडस्ट्री में मौजूद पॉलिटिक्स से तंग आ गई थीं। इसके कारण उन्होंने बॉलीवुड को छोड़कर हॉलीवुड का रुख कर लिया। प्रियंका के इस बयान के सामने आने के बाद जहां कुछ लोगों ने एक्ट्रेस की जमकर तारीफ की तो वहीं कुछ लोगों ने एक्ट्रेस पर निशाना साधते हुए पूछा कि आखिर प्रियंका इतने सालों तक चुप क्यों रहीं।