सोशल मीडिया सेंसेशन उर्फी जावेद कभी भी अपने फैशन सेंस से लोगों को हैरत में डालने का मौका नहीं छोड़तीं। उनका अतरंगी फैशन सेंस ही उन्हें औरों से अलग बनाता है। सोमवार को भी एक्ट्रेस कुछ इसी अंदाज में नजर आईं। जब भी लगने लगता है कि उर्फी जावेद अपने लुक्स में अब क्या नया कर लेंगी, तभी वह कुछ ऐसा कर जाती हैं कि सभी चौंक जाते हैं।