संजद दत्त ने आगर में अपनी कम बैक फिल्म भूमि की शूटिंग की। शूटिंग के दौरान संजू बाबा की पसलियों में चोट भी आई। अब खबर है कि संजय दत्त ने प्रोड्यूसर्स से रिक्वेस्ट की है कि भूमि की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया जाए। दरअसल, चार अगस्त को ही आमिर खान प्रोड्यूस्ड फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' भी रिलीज हो रही है और संजय दत्त नहीं चाहते कि उनकी और उनके दोस्त की फिल्म मल्टीप्लेक्स में क्लैश करे।