यू-ट्यूब चैनल TVF यानी द वायरल फीवर के CEO अरुणाभ कुमार की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। अरुणाभ के खिलाफ मुंबई में मोलेस्टेशन का मामला दर्ज कर लिया गया है। TVF में काम करनेवाली एक लड़की ने अरुणाभ पर आरोप लगाया कि अरुणाभ ने दो साल तक उसका शोषण किया। अपने ऊपर मामला दर्ज होने के बाद अरुणाभ ने इसे झूठी बात बताते हुए कहा है कि वो कानून का सहारा लेंगे और खुद को सच्चा साबित करेंगे। हालांकि, इस एक शिकायत के बाद सोशल साइट्स पर ऐसी और लड़कियां भी सामने आईं जिन्होंने अरुणाभ पर मोलेस्टेशन के आरोप लगाए।