आमिर खान के बाद अब उनकी वाइफ किरण राव बायोपिक बनाना चाहती हैं। किरण ने मीडिया से बात करते हुए ख्वाहिश जाहिर की, कि वो गायिका गौहर जान पर बायोपिक बनाने में इंटरेस्टेड हैं। वो इस पर काम भी कर रही हैं और जल्द ही फिल्म बनाएंगी। हालांकि, किरण ने फिल्म के लिए स्टार कास्ट और रिलीज डेट पर कुछ भी नहीं कहा।