न्यूयॉर्क में चल रहे 18th आईफा अवॉर्ड सेरेमनी में दिया मिर्जा को वो मौका मिला जिसके बारे में उन्होंने सोचा नहीं था। बॉलीवुड ब्यूटी क्वीन दीया मिर्जा और तापसी पन्नू ने आईफा के एक हिस्से के रूप में यहां टाइम्स स्क्वायर पर ऑर्गेनाइज्ड एक फैशन शो की शोस्टॉपर बनकर फैशन का देसी जलवा बिखेरा। वहीं दिया ने म्यूजिक इंडस्ट्री में 25 साल पूरे करने पर ए आर रहमान को शुभकामनाएं भी दीं।