विराट कोहली इन दिनों छुट्टियों पर हैं। एशिया कप टूर्नामेंट से दूर विराट अपनी वाइफ और एक्टर अनुष्का शर्मा के साथ वक्त बिता रहे हैं। इसी बीच विराट अनुष्का को लेकर डेट पर गए वो भी अपने ही रेस्टोरेंट ‘न्यूएवा’ में। विराट कोहली ने अनुष्का के साथ लंच की तस्वीर को अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर भी किया जिसे देख फैन्स निहाल हो गए। विराट ने अपने ट्वीट में लिखा, न्यूएवा वर्ल्ड पर आज बेहतरीन लंच रहा, खाना शानदार था और कंपनी इससे बेहतर नहीं हो सकती। प्लीज चिमीचुरू मशरूम्स मिस न करें। आपको बता दें कि न्यूएवा वर्ल्ड विराट कोहली का ही रेस्टोरेंट है जो साउथ दिल्ली में है।