एक्ट्रेस ललिता पवार का नाम सुनते ही एक क्रूर सास का चेहरा सामने आता है। कम ही लोगों को पता है कि कभी वो पर्दे पर बोल्ड और ग्लैमरस अवतार में भी दिख चुकी हैं। ललिता पवार का जन्म 18 अप्रैल 1916 को नासिक में हुआ था। आज उनके जन्मदिन पर चलिए हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से बताते हैं।