बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा की अपकमिंग फिल्म ‘नमस्ते इंग्लैंड’ की शूटिंग खत्म हो गई है। हाल ही में फिल्म का आखिरी शेड्यूल लंदन में पूरा किया गया। और फिर शूटिंग खत्म होने का शानदार जश्न मनाया गया। इस दौरान अर्जुन और परिणीति खूब मस्ती करते नजर आए।