श्रद्धा कपूर की आने वाली फिल्म हसीना पारकर का मुंबई में ट्रेलर लॉच हुआ। इस मौके पर उनके साथ स्क्रीन शेयर कर रहे उनके रीयल लाइफ ब्रदर सिद्धार्थ कपूर भी मौजूद थे। सिद्धार्थ कपूर ने बताया कि उनके पिता शक्ति कपूर ही उनके सबसे बड़े आलोचक हैं। लेकिन इस फिल्म का ट्रेलर उन्होंने अपने पिता को दिखाया तो वो बेहद खुश हुए।