बिग बॉस के घर में हुई पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री ढिचैंक पूजा कुछ खास नहीं कर पाई थी इसीलिए अब बिग बॉस में एक और खूबसूरत बला की एंट्री होने जा रही है। जी हां खबरों के मुताबिक बिग बॉस के घर में जल्द ही एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ की एंट्री होगी। माना जा रहा है कि गहना की एंट्री ही इसीलिए कराई जा रहा है ताकि बिग बॉस के मसालेदार घर में और भी ज्यादा तड़का लग सके।