एक्ट्रेस सोनम कपूर जल्द ही फिल्म 'वीरे दी वेडिंग' लेकर आ रही हैं, लेकिन लगता है कि फिल्म में वीरे की वेडिंग करने से पहले खुद सोनम अपनी वेडिंग करते हुए नजर आने वाली हैं. सोनम की शादी की खबरें लंबे समय से उड़ रही हैं, हालांकि अभी तक इस शादी पर कपूर परिवार ने कोई पुष्टि नहीं की है. लेकिन शुक्रवार रात को अनिल कपूर के बंगले की सजावट और घर पहुंचे सितारों ने इन खबरों पर सहमति जता दी है.