अगर आप टीवी पर सास-बहू के सीरियल्स से बोर हो गए हों और कुछ हटकर देखना चाहते हैं तो आप का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है। बाहुबली की देवसेना की कहानी पर आधारित सीरियल "आरंभ" छोटे परदे पर दस्तक देने को तैयार है। इस सीरियल के राइटर के. वी. विजयेन्द्र प्रसाद हैं जिन्होंने ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली 1 और बाहुबली 2 की कहानी लिखी है।