कठुआ गैंगरेप से पूरे देश में आक्रोश है। खुद पीएम नरेंद्र मोदी ने राजधानी दिल्ली में एक कार्यक्रम में इस घटना के प्रति नाराजगी जाहिर की। बॉलीवुड के तमाम कलाकार भी कठुआ गैंगरेप केस के खिलाफ खुलकर सामने आए हैं। उन्होंने ट्विटर पर अपना विरोध दर्ज करवाया।