एक बार फिर BMC ने बॉलीवुडवासियों को अपने निशाने पर लिया है। और इस बार रडार पर हैं अनुष्का शर्मा। मामला बिजली के बॉक्स को गलत जगह पर लगाने का है। अनुष्का शर्मा के पड़ोसियों ने BMC में शिकायत दर्ज कराई जिसके बाद अनुष्का को दिया BMC ने झटका। BMC ने फिलहाल अनुष्का को नोटिस थमा दिया है और इलेक्ट्रिक बॉक्स न हटाने पर MMC एक्ट के तहत कार्रवाई करने की बात कही है।