फिल्म ‘बादशाहो’ का पहला गाना ‘रश्के कमर’ इंटरनेट पर इन दिनों ज़बर्दस्त धूम मचा रहा है। अब तक ये गाना करीब दो करोड़ बार देखा जा चुका है। मूल रूप से नुसरत फतेह अली खान के गाए इस गाने को फिल्म ‘बादशाहो’ के लिए रीक्रिएट किया गया है। फिल्म “बाहुबली” के हिंदी संस्करण के गीत और संवाद लिखने वाले और “तेरी गलियां”, “तेरे संग यारा” और “मैं फिर भी तुमको चाहूंगा” जैसे सुपर हिट गाने लिखने वाले मनोज मुंतशिर ने इस गाने को नए सिरे से लिखा है। संगीत तनिष्क बागची का है।