टीवी शो बिग बॉस 18 से एलिस कौशिक के एलिमिनेशन ने फैंस को चौंका दिया। सबसे कम वोट मिलने के कारण वह घर से बाहर हो गईं। शो से बाहर आने के बाद उन्होंने खुलकर अपने अनुभव साझा किए और बताया कि उन्हें पहले से ही यह एहसास था कि वह घर से बाहर होने वाली हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए एलिस ने कहा, "मुझे जब भी ऐसी कोई फीलिंग आती है तो वह सही होती है। इस बार भी मैंने खुद के साथ ऐसा महसूस किया था, इसलिए मैंने अपना नाम लिया था।"