आमिर खान ने एक बार फिर अपनी बॉडी के साथ एक्सट्रीम एक्सपेरिमेंट किया है। इस एक्सपेरिमेंट की वजह से उनकी मां और पत्नी किरण राव काफी परेशान हो गईं। आमिर का ये एक्सपेरिमेंट था उनकी फिल्म दंगल के लिए। आमिर ने इस फिल्म के लिए पहले अपनी तोंद निकाली फिर, खुद को 70 किलो का करके सिक्स पैक ऐब्स बनाई।